कुर्साकांटा. मौसम की बेरुखी से प्रखंड क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है. आलम यह है कि मक्का फसल जो अमूमन कटने को तैयार है. लेकिन आए दिन कभी तेज आंधी के साथ बारिश तो कभी बारिश से मक्का किसान मक्का की तैयारी कैसे करे को लेकर परेशानी बढ़ती ही जा रही है. किसानों ने बताया कि खेत में लगा मक्का आए दिन बारिश के कारण मजदूर खेत में पानी लगे होने के कारण काटने को तैयार नहीं तो जो किसान मक्का को खेत से काट कर घर तो ले आया. लेकिन उसकी तैयारी हो भी तो सुखाने की समस्या सामने खड़ी है. मक्का किसान ने बताया कि बदलते मौसम चक्र को लेकर अब लगता है कि किसानों को किसानों को खेती किसानी का तरीका बदलना पर सकता है. मक्का किसानों ने बताया कि मक्का को तैयार करने के बाद सुखाने को लेकर तेज धूप के साथ गर्मी की जरूरत होती है. तैयार मक्का को सुखाने को लेकर यदि तेज धूप न हो तो फिर मक्का नमी के कारण अंकुरित होने के साथ खराब होने की आशंका बनी रहती है. लेकिन आलम ऐसा है कि विगत एक सप्ताह से कभी आंधी के साथ बारिश तो कभी आकाश में बादल ढके होने के कारण मक्का किसान के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.
मौसम की दोहरी मार से किसान परेशान
आंधी व बारिश ने तोड़ी मक्का किसानों की कमर
