नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नोनिया टोला चकला प्रांगण में गुरुवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक रामकुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक दिगंबर यादव को विदाई देते हुए सम्मानित किया गया, उन्हें अंग वस्त्र सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव, प्रधानाध्यापक रामकुमार दास, विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार, रामावतार सिंह, चंदन कुमार दत्ता, धीरज सिंह, गनौरी सिंह, साकेत त्रिपाठी, आमरकांत मिश्र, शशि भूषण, विकास कुमार, शिक्षिका सपना कुमारी, रुबी कुमारी, बीवी जरीना खातून, अपर्णा त्रिपाठी, प्रेमावती सहित विभिन्न विद्यालयों से आये अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
सेवानिवृत्त शिक्षक को दी गयी विदाई
लोगों ने उनके कार्यकाल को किया याद
