जनता दरबार में कई मामलों का निष्पादन

कई मामलों की हुई सुनवाई

फारबिसगंज. आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें अंचल निरीक्षक विकास कुमार सिंह व पुलिस पदाधिकारियों ने भूमि विवाद से संदर्भित विवादों के निबटारा के लिए आवेदन देने वाले वादी व प्रतिवादी का पक्ष को सुना. कागजातों का अवलोकन कर भूमि विवाद से संदर्भित वादों की सुनवाई व निष्पादन किया. जनता दरबार में भूमि विवाद से संदर्भित वादों का निष्पादन करने को लेकर आवेदन देने वाले कई वादी व प्रतिवादी दोनों पक्षों के बातों को अंचल निरीक्षक व पुलिस पदाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक सुनने व कागजातों का अवलोकन करने के बाद वादी व प्रतिवादी दोनों को अगली तिथि को जनता दरबार में कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >