शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई परीक्षा

प्रथम दिन 2106 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

फारबिसगंज. पीयू द्वारा संचालित सीबीसीएस यूजी 05 सेमेस्टर की परीक्षा फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा प्रारंभ हुई. प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रोफेसर डॉ अवधेश कुमार यादव, परीक्षा नियंत्रक राम नरेश सिंह, सहायक परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार राय सभी परीक्षा हॉल में पहुंच कर संचालित परीक्षा का जायजा लिया. परीक्षा के प्रथम दिन दोनों पाली में 2123 परीक्षार्थियों में से 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 2106 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. कॉलेज के परीक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में कुल 1062 परीक्षार्थियों में से 13 अनुपस्थित रहे. 1049 ने परीक्षा दी. जबकि द्वितीय पाली में 1070 परीक्षार्थियों में से चार अनुपस्थित रहे. 1066 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी. परीक्षा नियंत्रक राम नरेश सिंह ने बताया कि ये परीक्षा 11 जून 2026 से प्रारंभ है जो आगामी 15 जून 2026 तक चलेगा. फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज को जिले के चार डिग्री कॉलेज क्रमशः अररिया कॉलेज अररिया, अलशम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज अररिया, जीरा देवी शीतल शाह महिला महाविद्यालय फारबिसगंज, केडी कॉलेज रानीगंज का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >