10 से 13 अगस्त तक निकाली जायेगी हर घर तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा की बैठक संपन्न

भरगामा. स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत स्थित राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों व देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करने संबंधी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की. जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू उपस्थित थे. मंच संचालन आकाश राज ने किया. बैठक में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि 10 अगस्त से 13 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी व 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम चलाया जायेगा. साथ हीं उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा जिससे समाज में देशभक्ति की भावना व अधिक मजबूत हो सके. बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे. जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक देवंती यादव, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, राजेश चंद्र झा, सुधीर भगत, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यमूर्ति, कौशल सिंह भदौरिया, प्रेम लाल दास, विनय सिंह, संतोष मंडल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कुंदन चौधरी, जिला प्रवक्ता बमबम साह, मीडिया प्रभारी रौशन रवि, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह, जिला पार्षद सत्यनारायण यादव, रघुनंदन साह, शिवनारायण भगत, गजेंद्र दास, पंकज झा, प्रदीप कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >