डीएम ने की 82 मामलों की सुनवाई

डीएम ने त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश

अररिया. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से लोगों की शिकायतें सुनीं. विभिन्न प्रखंडों से आये 82 फरियादियों ने अपनी शिकायतों से डीएम को अवगत कराया. इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया. इस क्रम में बसंत लाल यादव ने नयी बड़ी रेल लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा राशि दिलाने का अनुरोध किया. मैमनू निशा ने विधवा पेंशन नहीं मिलने संबंधित शिकायत की. उमेश राय ने चालान व केवाला निबंधन पर रोक लगाने का अनुरोध किया. जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से मामलों का निष्पादन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >