Araria. बारात से लौट रही डीजे गाड़ी पलटी, एक युवक की मौत, पांच घायल

बारात से लौट रही डीजे गाड़ी पलटी, एक युवक की मौत, पांच घायल

अररिया से राहुल कुमार सिंह की रिपोर्ट- जिले के अररिया-रानीगंज एनएच-327 ई मार्ग पर शनिवार को रजोखर के पास बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में बारात से लौट रही अनियंत्रित डीजे गाड़ी पलट गई. हादसे में 25 वर्षीय अजय कुमार ऋषिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 05 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक अजय कुमार रानीगंज के सरवाहा वार्ड संख्या 06 निवासी शंभू ऋषिदेव का पुत्र बताया गया है. 03 साल पूर्व ही मृतक की शादी हुई थी. अजय को एक पुत्र भी है. शुक्रवार को गांव में पड़ोसी की शादी थी. अजय बारात में शामिल होने फारबिसगंज के हलहलिया लहसुनगंज गया था. परिजनों के अनुसार शनिवार को अजय अन्य लोगों के साथ डीजे गाड़ी से घर लौट रहा था. रजोखर के समीप तेज रफ्तार डीजे वाहन अचानक बेकाबू होकर पलट गई. हादसे में अजय को सिर व सीने में गंभीर चोटें आई है. वहीं, गाड़ी में सवार अन्य 05 युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने जांच व इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर अजय को अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.————- – खुशी-खुशी घर से निकला था अजय, लौटी उसकी अर्थी मृतक के पिता शंभू ऋषिदेव का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने कहा, बेटा घर से बारात में शामिल होने खुशी-खुशी गया था. क्या पता था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जायेगा व उसकी अर्थी घर लौटेगी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. सदर अस्पताल प्रबंधन ने ओडी स्लिप के जरिये संबंधित थाने को सूचना भेज दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >