शिक्षकों के ऐच्छिक ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट, आवेदनों की समीक्षा शुरू

अररिया में शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण से जुड़े आवेदनों की जिला स्थापना समिति द्वारा समीक्षा की गई. जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की जांच और औपबंधिक सूची जारी करने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई. अधिकारियों को समय सीमा में पारदर्शी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए.

अररिया : शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण से जुड़े आवेदनों की समीक्षा को लेकर जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिलाधिकारी सह जिला स्थापना समिति के अध्यक्ष विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गयी.

निर्धारित मानकों के अनुसार होगी आवेदनों की जांच

बैठक में शिक्षकों से प्राप्त आवेदनों का विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण करने पर चर्चा की गयी. आवेदनों की समीक्षा के बाद औपबंधिक सूची जारी करने की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया.

समय सीमा में पारदर्शी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया में विभागीय दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने आवेदनों की जांच और औपबंधिक सूची तैयार करने की कार्रवाई पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा.

बैठक में शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी और जिला स्थापना समिति के सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >