27 फरवरी को लगेगा दिव्यांग शिविर

लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

कुर्साकांटा. जारी विभागीय निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय में आगामी 27 फरवरी को आमजनों को समुचित लाभ पहुंचाने के लिए साथ ही संबंधित विवाद का निराकरण को लेकर प्रखंड कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि आयोजित शिविर में वैसे दिव्यांग लाभार्थी जिसे दिव्यांगता का 40 या 40 प्रतिशत से अधिक का प्रमाण पत्र प्राप्त है. वैसे लाभार्थी को मोटराइज्ड साइकिल व अन्य उपकरण के लिए शिविर में आवश्यक दस्तावेज जिसमें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जिसमें 40 या 40 प्रतिशत से अधिक, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आवेदक का फोटो व मोबाइल नंबर के साथ शिविर में पहुंचे की बात कही.

जनता दरबार में 10 मामलों का हुआ निष्पादन

नरपतगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में 10 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. नरपतगंज थाना क्षेत्र के 13 मामलों पर सुनवाई की गई. जिसमें आठ का निष्पादन किया गया. वहीं फुलकाहा थाना क्षेत्र के तीन मामलों पर सुनवाई किया गया जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. मौके पर राजस्व अधिकारी रामउद्गार चौपाल ने बताया कि नरपतगंज मुख्यालय में जनता दरबार के आयोजन से लगातार भू- विवाद के समस्या को निष्पादित किया जा रहा है. जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >