फारबिसगंज. प्रखंड के पूर्वी इलाके का लाइफलाइन सड़क फारबिसगंज-मुड़बल्ला मार्ग को स्टेट हाइवे का दर्जा देने की मांग पिछले कई सालों से लोगों द्वारा किया जा रहा है. इन सबके बीच एनएच 27 मानिकपुर चौक से घोड़ाघाट, अम्हारा फारबिसगंज तक जाने वाली सड़क को भी स्टेट हाइवे का दर्जा देने की मांग तेज हो गयी है. इस सड़क मार्ग में फारबिसगंज के हवाई अड्डा से मुड़बल्ला एनएच 27 तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने सड़क में अम्हारा बाजार में जलजमाव से आमजन परेशान हैं. इस मार्ग में दर्जनों जगह ब्रेकर बना दिया गया है. हवाई अड्डा के समीप सड़क पर अतिक्रमण रहने के कारण शाम के समय जाम की समस्या आम बात हो गयी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ध्यान देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
