डीलरों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

हड़ताल के कारण आम उपभोक्ताओं को रही परेशानी

-4-प्रतिनिधि, सिकटी सरकार के विरुद्ध जनवितरण प्रणाली विक्रेता संघ की हड़ताल आज छठे दिन भी जारी है. जिससे गरीब परिवारों के समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गयी है. गरीबों के घर चूल्हा जलाने की गारंटी माना जाने वाला पीडीएस राशन का वितरण भी अटक गया है. गरीब परिवार राशन लेने के लिए पीडीएस दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं. इस अनिश्चितकालीन हड़ताल से लाभुक काफी हताश हैं. उनके पेट की ज्वाला कैसे शांत होगी, चिंता में दिख रहे ऐसे परिवार. जिले के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक फरवरी से हड़ताल पर हैं, जिसके कारण जिले में राशन वितरण प्रभावित हैं. फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जनवितरण प्रणाली विक्रेता के हड़ताल पर चले जाने से राशन वितरण ठप हो गया है. प्रखंड डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष उमेश साह ने कहा कि सरकार नीतियों के कारण डीलर की स्थिति बंधुआ मजदूर से बदतर हो गया है. डीलरों के परिवार के प्रति कोई चिंता नहीं है. आठ सूत्री मांगों में डीलरों को प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय दिये जाने, चावल व गेहूं के अतिरिक्त अन्य जीवनोपयोगी वस्तुओं को पीडीएस में शामिल करने, साप्ताहिक छुट्टी घोषित करने, अनुकंपा में 58 वर्ष उम्र सीमा की बाध्यता को समाप्त करने, फोर जी पॉश मशीन बदलकर नये फाइव जी पॉश मशीन उपलब्ध कराने की मांग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >