डीसीए येलो ने आयुष इलेवन को हराया

खेल मैदान पर उमड़ी दर्शकों की भीड़

अररिया. अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित 32वें मैच में डीसीए येलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयुष इलेवन को 07 विकेट से हरा दिया. मैच में गेंद व बल्ले दोनों से कमाल दिखाने वाले प्रियांशु कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच की शुरुआत में आयुष इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि, डीसीए येलो के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने आयुष इलेवन की पूरी टीम 29.5 ओवर में मात्र 93 रनों पर सिमट गई. इधर 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए येलो की टीम ने आक्रामक शुरुआत की. टीम ने मात्र 10.4 ओवर में 03 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच के अंत में शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्रियांशु कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. इस मैच में अंपायर की भूमिका उज्ज्वल कुमार व शादमान ने निभायी. जबकि स्कोरर के रूप में अमन राज मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >