दलित, महादलित अधिकार सम्मेलन आयोजित

मायानंद ने कहा, हमें बंधुआ वोटर नहीं बनना

फारबिसगंज. शहर के राजद कार्यालय में सोमवार को दलित महादलित अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन के दौरान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मंच पर मौजूद राजद नेता प्रो डॉ क्रांति कुंवर, अरुण कुमार यादव, प्रो साबिर इदरीश, अमित पूर्वे को माला पहना कर सम्मानित किया. जबकि अतिथि के रूप में पूर्व जीप सदस्य मयानंद ऋषिदेव, मनोज सादा, किरण भारती, प्रमिला देवी सहित अन्य को राजद नेता प्रो क्रांति कुंवर ने शॉल व बुके भेंट कर सम्मानित किया. आयोजित महादलित अधिकार सम्मेलन में मौजूद दलित महादलित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिप सदस्य मयानंद ऋषिदेव ने कहा कि हमें बंधुआ वोटर नहीं बनना है. बल्कि अपने वोट के अधिकार के महत्व को समझना है. अपने वोट का सही इस्तेमाल कर अपना नेता चुनना है. उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि हम आप अपने वोट का इस्तेमाल करते हैं. संसद व विधायक तो बनता है. लेकिन आपका कोई नेता नहीं है. इसलिए वोट बहुत बड़ा हथियार है. इसका इस्तेमाल कर अपना नेता चुनिए जो आपके लिए लड़े व आपके लिए हमेशा खड़ा रहे. मौके पर अरुण कुमार यादव, प्रो साबिर इदरीश, अमित पूर्वे, दिलीप यादव सहित अन्य ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >