एसएसबी कमांडेंट ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन

पौधरोपण कर जवान के बैरक का किया निरीक्षण

जोगबनी. 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार की मौजूदगी में बाह्य सीमा चौकी सी-समवाय जोगबनी में रक्षाबंधन का आयोजन किया. जोगबनी शाखा की मारवाड़ी महिला समिति की महिलाओं ने जवानों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया व शुभकामनाएं दीं. इस दौरान कमांडेंट ने सैनिक सम्मेलन लिया, पौधरोपण किया व जवान बैरक का निरीक्षण भी किया. कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी संजीव कुमार, सहायक कमांडेंट अजय कुमार, 4 अधीनस्थ अधिकारी व 27 जवान (जिनमें 12 महिला कर्मी शामिल) मौजूद रहें. इसके बाद बीसीपी गेट जोगबनी में कमांडेंट की अध्यक्षता में एपीएफ नेपाल व नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बैठक हुई. बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें. बैठक के बाद एसएसबी, एपीएफ नेपाल व नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बीसीपी गेट से सीमा स्तंभ संख्या 180 (PP-68) तक गश्त की. वहीं बीओपी तेलियारी सीमा चौकी में भी कमांडेंट ने निरीक्षण व सैनिक सम्मेलन किया जिसमें 3 अधीनस्थ अधिकारी व 10 अन्य कार्मिक शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >