सोनापुर में हुआ सांसद का नागरिक अभिनंदन

पीएम के नेतृत्व में देश का हो रहा समुचित विकास

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर स्थित विनेश मंडल के दरवाजे पर रविवार की देर संध्या सांसद प्रदीप कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया. समारोह में सांसद श्री सिंह समेत जिला अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का माला पहनाकर अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. इस दौरान सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश जहां तीव्र गति से प्रगति करते हुए विश्व गुरु बनने को तैयार हो रहा है. वहीं देश में विज्ञान के क्षेत्र में, कृषि के क्षेत्र में हो या फिर उद्योग के क्षेत्र सहित एआइ हो रक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है. इस दूरदर्शी सोच का हीं परिणाम है कि आज कुर्साकांटा में भी न केवल रेल लाइन बिछाई गई वरन रेल परिचालन भी शुरू हुआ. वह दिन दूर नहीं जब कुर्साकांटा से भी बंदे भारत ट्रेन भी गुजरेगी. बैरगाछी से कुर्साकांटा सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गयी. सांसद श्री सिंह ने एक बार फिर अपने संकल्प को दोहराया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के साथ विकसित भारत,विकसित बिहार,विकसित अररिया को दोहराया. इसके साथ ही इसे पूर्ण करने की बात कही. इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सांसद रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह, जिप सदस्य सह भाजपा के जिला महामंत्री आकाश राज, मो जुबेर आलम, मो कमाल, मुखिया मो फिरोज आलम, उप प्रमुख प्रतिनिधि मो हन्नान, उमेश विश्वास, धर्मचंद विश्वास, राधेकृष्ण विश्वास, प्रमोद कुमार मंडल,भाजपा नेता नितेश मंडल, संदीप मंडल, रितेश कुमार मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण, नेता कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >