विद्युत उपभोक्ताओं से मुख्यमंत्री करेंगे संवाद

संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी

जोकीहाट. राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा की गयी है, इसके बाद 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है. उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सके. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में चार संवाद स्थल निर्धारित किये गये हैं. जोकीहाट व महलगांव में मुख्यमंत्री जनसंवाद के लिए निर्धारित स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर जोकीहाट, हाईस्कूल जहानपुर, बाढ़ राहत केंद्र बहार बाड़ी, पंचायत भवन चकई, महलगांव में मल्हरिया हाईस्कूल परिसर, साफा मध्य विद्यालय, उखवा बाढ़ राहत केंद्र, मध्य विद्यालय गैरकी हैं. इस संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों मीडिया कर्मियों, संबंधित लाभुकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है. इसको लेकर निर्धारित स्थलों में तैयारी जारी होने की सूचना जोकीहाट कनीय अभियंता राजनारायण ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि टीवी, प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री संवाद का लाइव प्रसारण दिखाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >