डिजनीलैंड मेला का मुख्य पार्षद ने किया उदघाटन

बच्चों काे आकर्षित कर रहा मेला

फारबिसगंज. शहर के गोढियारे रोड में मुंशी पोखर के समीप लगे डिजनी लैंड मेला का उद्घाटन फारबिसगंज नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी व उप मुख्य पार्षद नूतन भारती में संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव, मनोज कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रियाज अनवर, समाजसेवी वाहिद अंसारी, जहीर अंसारी सहित अन्य मौजूद थे. मेला का उदघाटन करने के बाद मुख्य व उप मुख्य पार्षद सहित सभी अतिथियों ने मेला में घूम कर मेला का निरीक्षण भी किया. इस मौके पर मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद ने कहा कि शहरी क्षेत्र में इस प्रकार का मेला लगाना एक सराहनीय कदम है. जबकि मेला के आयोजक ने बताया कि इस डिजनीलैंड मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई झूला लगा है व खिलौने आदि के दुकान हैं साथ ही साथ मीना बाजार व सभी प्रकार की दुकानें हैं जहां लोग पहुंच कर खरीदारी करने के साथ साथ मौत का कुआं आदि देख कर मनोरंजन कर रहे हैं. उदघाटन के बाद प्रथम दिन से शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र से मेला में लोग पहुंच रहे है.मेला के उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से कमरुल खान, हजरत अली, नौशाद आलम, इमामुल हक, इंतेशार आलम, शब्बी शेख, रिजवान मल्लिक, सोनू अंसारी, बादल अंसारी, खालिद शेख, मो मासूम, मो शमीम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >