चांदनी सिंह फिर बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

फारबिसगंज. बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा अररिया के जिलाध्यक्ष पद पर चांदनी सिंह को मनोनीत किया. लगातार दूसरी बार भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर चांदनी सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने उन जैसी कार्यकर्ता पर पुनः भरोसा जताया है. इसके लिए वे उनका आभार प्रकट करती हैं. उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के सभी विधानसभा सीटों पर अपनी पूरे टीम के साथ मजबूती से कार्य करके प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर प्रदेश का हाथ मजबूत करेंगी. वहीं चांदनी सिंह के लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा, उधमी व्यापार आयोग के सदस्य सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक कुमार भगत, उदय शंकर उदय,नवीन यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, जिला उपाध्यक्ष राजेश चंद्र झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने उन्हें बधाई है.8

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >