प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न

पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

कुर्साकांटा. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत में होने वाली पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया. बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि प्रखंड के चार पैक्स जिसमें डुमरिया, हरिरा, जागीर परासी व पहुंची में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. जिसमें डुमरिया पैक्स से लक्ष्मण दास पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी पद से नामांकन वापस लिया है. इसके साथ ही अब डुमरिया पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जागीर परासी व डुमरिया पैक्स में पैक्स प्रबंध कार्यकारिणी के सभी सदस्य निर्विरोध चुन लिया गया है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चारों पैक्स के सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है. आगामी 18 मार्च 2026 को पैक्स चुनाव को लेकर मतदान तो 19 मार्च 2026 को मतगणना की तिथि निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >