बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई का गठन, विवेक कुमार वर्मा बने जिलाध्यक्ष

अररिया में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (बीआरवीएएस) की जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें विवेक कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया. संघ शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात करेगा.

Araria Teachers Association: अररिया. बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (बीआरवीएएस) की जिला इकाई का गठन मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित बैठक में किया गया. जिला प्रभारी सौरभ कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का चयन किया गया.

नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में विवेक कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष, रूपेश कुमार को जिला महासचिव, मो. औरंगजेब को जिला उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार मिश्रा को जिला संयोजक, धीरज कुमार धीरज को कोषाध्यक्ष, संजीत कुमार निगम को जिला सचिव, धर्मेंद्र कुमार राय को जिला प्रवक्ता, सत्यप्रकाश को संगठन सचिव तथा संतोष कुमार ठाकुर को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया.

प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी

बैठक में जिले के पांच प्रखंडों के लिए चुनाव प्रभारी भी मनोनीत किए गए. उन्हें अपने-अपने प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को संघ से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई.

डीईओ से मिलेगी प्रतिनिधिमंडल

बैठक में निर्णय लिया गया कि बीआरवीएएस अररिया जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट करेगा. इस दौरान शिक्षकों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

संगठन ने जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का प्रस्ताव भी पारित किया. पदाधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए मजबूत प्रयास किए जाएंगे.

शिक्षकों के योगदान की सराहना

Araria Teachers Association: बैठक को सफल बनाने में प्रियंकर, अमन कुमार पांडे, राकेश कुमार ठाकुर, शशि भारती, अभिजीत राणा, रवि कुमार, जयंत सिंह, आशीष कुमार सहित कई शिक्षकों के योगदान की उपस्थित सदस्यों ने सराहना की.

Also Read : EO विमल कुमार हत्याकांड: ‘टॉयलेट नहीं जाने दिया, गाली दी, गुस्से में कर दी हत्या’, ड्राइवर ने बतायी पूरी कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >