आज लगेगा रक्तदान शिविर

शिविर में एसएसबी के 50 से अधिक जवान रक्तदान करेंगे

जोगबनी. प्रशांत क्रिकेट क्लब व एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बालूघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. गुरुवार को सहायक सेनानायक मदन मोहन भट्ट आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर प्रशांत क्रिकेट क्लब व एसएसबी के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है. इस शिविर में एसएसबी के 50 से अधिक जवान रक्तदान करेंगे. वहीं अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मानव सेवा के लिए रक्तदान करने की अपील की. बताया कि आपात स्थिति के लिए एसएसबी की एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेंगे. क्लब के अध्यक्ष सुशील उर्फ दारा सिंह व नगर पार्षद प्रभात सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार को 11 बजे से शाम के पांच बजे तक इच्छुक व्यक्ति आकर अपना रक्तदान कर सकते हैं. रक्तदान शिविर में लायंस क्लब फारबिसगंज से चिकित्सक व टेक्नीशियन की टीम मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >