पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिलेगा प्रचंड बहुमत : विधायक

मतदाताओं ने किया है रिकॉर्ड मतदान

कुर्साकांटा. पश्चिम बंगाल में जारी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बढ़ता जनाधार व त्रस्त जनता ने इस बार ठान लिया है कि इस बार सत्ता परिवर्तन होना ही चाहिए. पूर्व आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने बताया कि पश्चिम बंगाल में विगत 15 वर्षों से टीएमसी की सरकार है. टीएमसी सरकार की तानाशाही रवैया के साथ आए दिन वर्ग विशेष के साथ बढ़ता अत्याचार, भ्रष्टाचार से परेशान जनता इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है. पश्चिम बंगाल वही राज्य है जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं, व्यवसायी सुरक्षित नहीं व नहीं तो आम लोग सुरक्षित हैं. इसलिए समय आ गया है कि सत्ता परिवर्तन हो. पूर्व मंत्री ने बताया कि वहां की जनता ठान ली है कि पश्चिम बंगाल का विकास, बेहतरी के साथ भ्रष्टाचार से मुक्त प्रदेश बनाना है तो डबल इंजन की सरकार को लाना होगा. बताया कि प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हुआ है. प्रथम चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया है. यह साबित करने के लिए काफी है कि सत्ता परिवर्तन अवश्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >