वाहन की ठोकर से बाइक सवार छात्रा घायल

घायल छात्रा काे किया रेफर

फारबिसगंज. फारबिसगंज-नरपतगंज मुख्य मार्ग एनएच 27 के रामपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार को एक वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को उसके नाना बिमल झा ने स्थानीय राहगीरों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले गये. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. घायल छात्रा का नाम अंकिता कुमारी पिता नीतीश चौधरी गंजबेलाही बिहारीगंज निवासी है. गंभीर रूप से घायल छात्रा के नाना भरगामा प्रखंड के जयनगर महथावा निवासी बिमल कुमार मेहता ने बताया कि उसकी नतनी अंकित कुमारी ननिहाल में रहती है. वाइएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज की स्नातक थर्ड पार्ट की छात्रा है. उसका परीक्षा जीरा देवी शीतल साह महिला कॉलेज फारबिसगंज में चल रहा है. रविवार को वे अपनी नतिनी अंकिता कुमारी को परीक्षा दिला कर बाइक से अपना घर जयनगर जा रहे थे. जैसे ही रामपुर ओवरब्रिज से कुछ पहले पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में जा रहे वाहन ने बाइक में ठोकर मार कर दिया. इस घटना में उनके बाइक के पीछे बैठी उनकी नतिनी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >