विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही में बीडीओ ने 61 बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के किये जा रहे कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने 61 बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है

जवाब नहीं देने पर की जायेगी कार्रवाई नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण के किये जा रहे कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने 61 बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर पत्र में कार्रवाई करने की बात कही गयी है बीएलओ में शशि प्रकाश, बसंत मुखिया, राजेश कुमार, निरंजन कुमार, बजहुल कमर, मंजेश कुमार, अनिल कुमार पासवान ,संजय यादव सहित अलग-अलग मतदान बूथों के 61 की संख्या में बीएलओ शामिल हैं. स्पष्टीकरण पत्र में बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि 01 अगस्त 2025 के प्रकाशन के बाद 12 अगस्त 2025 तक चिह्नित बीएलओ के द्वारा 50 प्रतिशत से कम दस्तावेज अपलोड किया गया है. वहीं बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों में चिह्नित बीएलओ द्वारा लापरवाही बरती गयी है. इसे लेकर सभी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. अगर 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं दिया गया तो कार्रवाई की जायेगी. जिसका प्रतिलिपि प्रखंड बीइओ नरपतगंज, डीइओ अररिया, जिला निर्वाचन पदाधिकारी अररिया को प्रेषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >