बैंक व ज्वेलरी दुकान का लिया जायजा

दिये कई दिशा-निर्देश

अररिया. गुरुवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने विभिन्न बैंकों व ज्वेलरी प्रतिष्ठान का दौरा करते हुए सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बैंकों व ज्वैलर्स दुकानदार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर शाखा प्रबंधक को दिशा-निर्देश दिए. पीएनबी बैंक, बीओआइ बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित अन्य बैंकों के शाखाओं के साथ ज्वेलरी प्रतिष्ठान का भी जायजा लिया. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश-निकास द्वार व इमरजेंसी अलार्म की जांच की. इसके बाद शाखा प्रबंधकों व ज्वेलरी प्रतिष्ठान के संचालक से जानकारी ली. एसडीपीओ सुशील कुमार ने निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था हर परिस्थिति में दुरुस्त रखी जाए व किसी भी समस्या पर तुरंत स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी जाए. एसडीपीओ ने बैंक के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. बिना काम के बैंक के आस-पास घूमने वालों लोगो को सख्त हिदायत दी गई. एसडीपीओ ने थाना क्षेत्रों के सभी बैंकों का निरीक्षण करने को लेकर स्थानीय थाना पुलिस को दिशा-निर्देश दिया. शाखा प्रबंधकों को स्थानीय थाना से समन्वय बनाएं रखने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >