होली में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निबटेगी पुलिस

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार

फारबिसगंज. रंगोत्सव का त्योहार होली को लेकर आदर्श थाना फारबिसगंज में शनिवार को शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंध है, इसलिए डीजे बजाने वाले व डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जायेगा. उन्होंने कहा कि होली के त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले लोगो से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ पेश आयेगी और सख्त कानूनी कार्रवाई भी करेगी. एसडीपीओ ने कहा कि होलिका दहन स्थल पर भी पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्त रहेंगे. बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि फारबिसगंज में सभी त्योहार में यहां के लोग हमेशा से गंगा यमुना तहजीब को पेश करते आरहे हैं और आपसी सौहार्द के साथ सभी त्योहार को मनाते हैं. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, बीडीओ संजय कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, प्रोफेसर गणेश ठाकुर, प्रताप नारायण मंडल, मनोज कुमार जायसवाल, गालिब आजाद, मनोज पांडेय, नौशाद आलम, मोजाहिद अंसारी, मनोज सोनी, इरशाद सिद्दीकी, रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर, हरीश अग्रवाल, कफील अंसारी, शंभु कुमार, मनोज कुमार सहित शांति समिति के अन्य सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >