भरगामा. थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड 09 निवासी मृतका 36 वर्षीय सपना देवी के भाई अंकित कुमार ने भरगामा थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इसी परिपेक्ष में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति हरिवंश झा व देवर दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि बहनोई ने सपना के नाम पर करीब पांच लाख रुपये का लोन लिया था. इसके अलावा करीब 25 लाख रुपये का एलआइसी भी कराया था. एक चार चक्का वाहन भी लोन पर लिया था. आरोप है कि साजिश के तहत पहले उसे गलत दवा दी गयी, फिर मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गयी है. इसमें सात वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी व पांच वर्षीय बेटा प्रियांशु कुमार है. मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मायके पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद मृतका के पति व देवर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विवाहिता की गला दबाकर हत्या मामले में पति व देवर गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के जयनगर वार्ड 09 निवासी मृतका 36 वर्षीय सपना देवी के भाई अंकित कुमार ने भरगामा थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.
