563 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय व एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

नेपाल के झापा जिलान्तर्गत कंकाई नगरपालिका वार्ड 05 से लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने एक भारतीय व एक नेपाली नागरिक को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया.

जोगबनी. नेपाल के झापा जिलान्तर्गत कंकाई नगरपालिका वार्ड 05 से लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने एक भारतीय व एक नेपाली नागरिक को प्रतिबंधित नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में लागू औषधि नियंत्रण ब्यूरो द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नशीला पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने बीआर 37 आर 1866 नंबर की बाइक पर सवार दो लोगों को संदेह के आधार पर रोक कर उनकी जांच की. जांच में दोनों के पास से प्लास्टिक की छोटी-छोटी छह पोटली मिली, जिनमें 563 ग्राम 620 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने तत्काल दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक 22 वर्षीय निशार आलम, किशनगंज दिघलबैंक धनटोला निवासी व सफीक गुल उम्र 22 वर्ष, झापा नेपाल वार्ड 06 का निवासी बताया जा रहा है. दोनों को जब्त की गयी नशीली पदार्थ व मोटरसाइकल सहित अग्रेतर कार्रवाई के लिए इलाका पुलिस कार्यालय अनारमनी झापा को सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >