अररिया में मंगलवार को किस डॉक्टर की रहेगी ड्यूटी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Araria Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल अररिया जाने से पहले जरूर जान लें, मंगलवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद, यहां देखें पूरी ओपीडी ड्यूटी लिस्ट.

Araria Sadar Hospital OPD: अररिया से मृगेंद्र मणि सिंह की रिपोर्ट. अगर आप मंगलवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रशासन ने 19 मई के लिए ओपीडी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को सुबह से शाम तक सेवाएं देंगे. ऐसे में मरीज पहले से जानकारी लेकर अस्पताल पहुंचेंगे तो उन्हें इलाज में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी.

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल अररिया में मंगलवार को ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित होगी. मरीज पर्ची कटाकर संबंधित विभाग में जाकर चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं.

किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

मंगलवार को जनरल ओपीडी में डॉ. रजा फिरदौस मरीजों का इलाज करेंगे. महिला ओपीडी एमसीएच विंग में डॉ. नीलम की ड्यूटी रहेगी. आयुष ओपीडी में डॉ. असलम कुमार और एनसीडी ओपीडी में डॉ. कंचन कुमार मरीजों को देखेंगे.

दंत विभाग में डॉ. महेश कुमार, नेत्र विभाग में डॉ. मो. जावेद और स्त्री रोग ओपीडी में डॉ. सीमा रानी की ड्यूटी तय की गई है. मेडिसिन ओपीडी में डॉ. रवि कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं ईएनटी ओपीडी में डॉ. वैशाली प्रिया और ऑर्थो ओपीडी में डॉ. पूनम कुमार उपलब्ध रहेंगे.

कैंसर ओपीडी में डॉ. नेहा, फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. अमर केशव आनंद और पीडिया ओपीडी में डॉ. कृष्ण आनंद की ड्यूटी लगाई गई है.

मरीजों को राहत, पहले से मिलेगी जानकारी

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी इस रोस्टर से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब वे पहले से तय कर सकेंगे कि किस विभाग और डॉक्टर के पास उन्हें इलाज के लिए जाना है. खासकर दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए यह जानकारी काफी उपयोगी साबित होगी.

अधीक्षक, सदर अस्पताल अररिया द्वारा जारी यह ड्यूटी रोस्टर 23 फरवरी 2025 को प्रकाशित किया गया था और उसी के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

Also Read:समधन पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, पुलिस को दिया अल्टिमेटम, कहा- नहीं तो करेंगे आंदोलन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >