अररिया कॉलेज में नई परीक्षा समिति गठित: डॉ. बृजकिशोर बने परीक्षा नियंत्रक, तीन प्राध्यापकों को मिली उप-नियंत्रक की कमान

अररिया कॉलेज में परीक्षा प्रक्रिया को और भी पारदर्शी व कुशल बनाने के लिए नई परीक्षा टीम का गठन किया गया है. डॉ. बृजकिशोर को नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है, जबकि तीन प्राध्यापकों को उप-परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अररिया जिला मुख्यालय स्थित पूर्णिया विश्वविद्यालय के प्रमुख अंगीभूत संस्थान अररिया कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से नई परीक्षा टीम की घोषणा की गई है.

कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामदयाल पासवान ने बुधवार को अधिसूचना जारी करते हुए डॉ. बृजकिशोर को महाविद्यालय का नया परीक्षा नियंत्रक (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन) नियुक्त किया.

तीन प्राध्यापकों को मिली उप-परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी

महाविद्यालय में आगामी विश्वविद्यालयी परीक्षाओं के सुचारू व शांतिपूर्ण संचालन के लिए परीक्षा नियंत्रक के सहयोग हेतु तीन उप-परीक्षा नियंत्रकों की भी तैनाती की गई है.

प्राचार्य ने डॉ. राजेश मोहन, डॉ. शम्स परवेज और डॉ. अंजलि कुमारी को उप-परीक्षा नियंत्रक का दायित्व सौंपा है. प्राचार्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता पर रहेगा फोकस

पदभार सौंपते हुए प्राचार्य डॉ. रामदयाल पासवान ने उम्मीद जताई कि नई परीक्षा समिति पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ परीक्षाओं का संचालन करेगी.

उन्होंने कहा कि छात्रों के परीक्षा फॉर्म भरने से लेकर मूल्यांकन और परिणाम से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेश श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कॉलेज व्यवस्था में उनके योगदान के प्रति आभार प्रकट किया.

शिक्षकों और कर्मियों ने माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

नई परीक्षा टीम की घोषणा के बाद महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा. मीडिया प्रभारी डॉ. हामिद रेजा अख्तर ने नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक और उप-नियंत्रकों को माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

बधाई देने वालों में डॉ. अब्दुस्सलाम, डॉ. अमित कुमार, डॉ. तनज़ील, डॉ. राजेश, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. अलका कुमारी, डॉ. हेना, डॉ. आशीष झा, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. फैयाज, डॉ. भीष्म और डॉ. आशा सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >