बाइक चोरी को लेकर थाना में दिया आवेदन

पुलिस कर रही मामले की जांच

नरपतगंज. नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल परिसर से चोरों ने बाइक की चोरी कर ली. पीड़ित बाइक मलिक ने काफी खोजबीन की. लेकिन सुराग नहीं मिलने पर नरपतगंज थाना पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. आवेदन में पीड़ित बाइक मलिक रामघाट कोशकापुर वार्ड संख्या 13 निवासी मो नसीम पिता तसीरूद्दीन ने बताया कि बाइक संख्या बीआर 38 एक्स 0365 से नरपतगंज व्यापार मंडल गये थे. जहां पर बाइक लगाकर हाई स्कूल मैदान गये. इसी दौरान बाइक चोरी कर ली गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित बाइक मालिक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >