प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील

सुरक्षित शनिवार को आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

सिकटी. आदर्श मध्य विद्यालय बरदाहा सिकटी में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया. रंगोली बनाकर सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई. जिसके बाद छात्रों ने सड़क सुरक्षा, स्वच्छता व पटाखों से होने वाले नुकसान आधारित भाषण प्रस्तुत किए गए. रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक डिजाइन बनाकर सुरक्षित रहो खुश रहो व हरी दीपावली मनाने जैसे संदेश दिये. प्रधानाध्यापक राजेश मिश्र ने कहा कि दिवाली खुशी व प्रकाश का पर्व है. लेकिन इसे मनाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >