अंजर अंसारी हत्याकांड का फारबिसगंज पुलिस ने पूर्वी चंपारण से एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

शहर के बिरवान टोला पोखर बस्ती वार्ड 15 निवासी प्लंबर मिस्त्री 37 वर्षीय मो अंजर अंसारी, पिता स्व अजीज अंसारी हत्याकांड मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उद्भेदन करते हुए कांड में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पश्चमी चंपारण से गिरफ्तार किया है.

विगत वर्ष जून में लापता अंजर अंसारी के शव को चार दिन के बाद पुलिस ने सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया के समीप एबीसी नहर से किया था बरामद फारबिसगंज. शहर के बिरवान टोला पोखर बस्ती वार्ड 15 निवासी प्लंबर मिस्त्री 37 वर्षीय मो अंजर अंसारी, पिता स्व अजीज अंसारी हत्याकांड मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उद्भेदन करते हुए कांड में फरार चल रहे एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पश्चमी चंपारण से गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि अंजर अंसारी हत्याकांड मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी 302/25 दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अंजर अंसारी हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर वैज्ञानिक व तकनीकी तरीके से अनुसंधान प्रारंभ किया व घटित घटना के एक वर्ष के अंदर हत्याकांड का उद्भेदन किया. बताया जाता है कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार व अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कांड के अनुसंधानकर्ता अनि आशुतोष कुमार मिश्रा पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना की पुलिस के सहयोग से झुमका गांव में छापेमारी कर उक्त हत्याकांड में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त मो शहाबुद्दीन, पिता शेख बहारुन ग्राम ढोलबज्ज़ा वार्ड 08 थाना फारबिसगंज को गिरफ्तार कर फारबिसगंज थाना लाया. जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >