'चुन-चुनकर घुसपैठियों को किया जाएगा बाहर', सीमांचल में गरजे अमित शाह

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल दौरे पर हैं. यहां उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, घुसपैठियों को हटाना सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि मोदी सरकार का दृढ़ संकल्प है. चुन-चुनकर उन्हें बाहर किया जाएगा. इसके साथ ही गृह मंत्री ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा भी किया.

Amit Shah Bihar Visit: ‘सीमांचल इलाके में घुसपैठियों को चिह्नित किया जाएगा और फिर उन्हें देश से बाहर भेजने को लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा.’ यह ऐलान गृह मंत्री अमित शाह ने सीमांचल में एक कार्यक्रम के दौरान किया. इस दौरान उन्होंने घुसपैठियों को हटाने के वादे को प्राथमिकता दी. साथ ही सीमा सुरक्षा से जुड़ी कई परियोजनाओं को लेकर समीक्षा भी की.

गृह मंत्री ने और क्या कहा?

अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने कहा, जिस देश की सीमाएं फेंसिंग से सुरक्षित हैं, वहां निगरानी अपेक्षाकृत आसान होती है. लेकिन खुली सीमा की सुरक्षा चैलेंजिंग होती है. सीमा सुरक्षा को लेकर उन्होंने यह भी कहा, मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत जरूरी है. साथ ही एसएसबी ऑफिसरों को भी तस्करी, सीमा सुरक्षा समेत अन्य आदेश दिए गए हैं.

बॉर्डर रोड के निर्माण का किया ऐलान

अमित शाह ने यह भी बताया कि लगभग 554 किलोमीटर लंबी बॉर्डर रोड के निर्माण की भारत-नेपाल सीमा सड़क योजना के तहत स्वीकृति दी गई है. उन्होंने कहा कि सीमा से करीब 10 किलोमीटर के अंदर जितने भी अवैध अतिक्रमण किए गए हैं, उसे हटाया जाएगा. साथ ही घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा. सीमा पर तैनात जवानों को ट्रेनिंग देने की बात भी उन्होंने कही.

बंगाल में किया जीत का दावा

सीमांचल में अमित शाह ने बंगाल में बीजेपी की जीत का दावा भी किया. अमित शाह ने कहा, बिहार में घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाने के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा गया था और इसे जनता ने स्वीकार भी किया. नतीजन बहुमत से यहां एनडीए की जीत हुई. अब बंगाल में चुनाव है और वहां भी बीजेपी जीतेगी. जीत के बाद सबसे पहले वहां सीमा वाले इलाके में बाड़ का काम किया जाएगा. इसे बाद चुन-चुन कर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा.

Also Read: दलितों की जमीन पर RJD के विधायकों का प्रदर्शन, क्या हैं मांगें?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >