जोगबनी हाट में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अधिकारियों ने बताया की अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को कई बार नोटिस भेजा गया.

जोगबनी मंगलवार को प्रशासन द्वारा जोगबनी हाट को पूरी तरह से अस्थाई अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया. एसडीओ शैलजा पांडेय के नेतृत्व में एसडीपीओ मुकेश साहा व कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमार भी मौके पर मौजूद थे. वहीं अधिकारियों ने बताया की अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को कई बार नोटिस भेजा गया. लेकिन अस्थाई अतिक्रमण किये लोगों द्वारा नोटिस जाने के बाद भी जब हाट की जगह को खाली नहीं किया गया तो मंगलवार को हाट को प्रशासन द्वारा खाली करवा दिया गया. वहीं अतिक्रमण हटाने गई पुलिस को कुछ जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा. मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >