अभाविप ने किया कापी का वितरण

बच्चों को पढ़ाया शिक्षा का पाठ

फारबिसगंज. स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप फारबिसगंज इकाई द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों का रविवार को समापन किया गया. समापन अवसर पर नगर मंत्री आयुष भगत के नेतृत्व में बच्चों के बीच कॉपियों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाना व उन्हें अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना रहा. अभाविप सदस्यों ने बच्चों से संवाद कर नियमित पढ़ाई,अनुशासन व जीवन में लक्ष्य तय करने के महत्व पर चर्चा की. स्थानीय अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ. मौके पर अभाविप के नगर इकाई के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >