अभय बने युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष

लोगों ने दी बधाई

अररिया. युवा जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राय ने अभय कुमार सिंह को अपनी पार्टी से जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इसको लेकर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राय ने अभय कुमार सिंह को पत्र भी सौंपा है. जिसमें कहा गया है कि अभय कुमार सिंह के अनुभव व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए अररिया युवा जनता दल (यू) का आपको जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाता है. साथ ही संगठन को मजबूत धारदार व गतिशील बनाने में आपकी सक्रिय भूमिका अपेक्षित है. आशा के साथ- साथ पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी सार्थक भूमिका से पार्टी को नया आयाम देने की हर संभव प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >