आज लगेगा महारक्तदान शिविर

शिविर में 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य है

फारबिसगंज. गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को फारबिसगंज में लाइफ सेवियर फाउंडेशन के बैनर तले महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक बैठक की गयी. बैठक में व्यवसायी विजय प्रकाश, रजत रंजन, फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष राज, नवल राही, आदित्य भगत, अविनाश कनौजिया अंशु, संजय तालुकदार, लक्ष्मी रंजन, राजा दास, सौरव कुमार, राहुल यादव सहित फाउंडेशन के कार्यकर्ता उपस्थित थें. बैठक को संबोधित करते हुए मनीष राज व मीडिया प्रभारी सह ट्रस्टी अविनाश कन्नौजिया अंशु ने बताया कि यह फारबिसगंज का अब तक का सबसे बड़ा रक्तदान कार्यक्रम होगा, जिसमें तीन ब्लड बैंक की टीम मौजूद रहेगी. शिविर में करीब 250 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में चर्चित ब्लड मैन मुकेश हिसारिया भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर रक्तदान शिविर के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा.

मारपीट में महिला सहित आधा दर्जन जख्मी

अररिया. महलगांव थाना क्षेत्र के पछियारी पिपडा बेलवा वार्ड संख्या चार में रविवार को बकाया रुपये मांगने के कारण दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गयी जिसमें कई लोग घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल अररिया लाया गया है. जिसका इलाज डॉ कुमार मार्कण्डेय की देखरेख में चल रहा है. जानकारी अनुसार गांव के मो मंजूर के पास एक लाख रुपये बकाया था. वही रुपये मांगने के कारण दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी जिसमें बीवी प्रमिना खातून, रूबाना खातून, रूहाना खातून, बीवी आशियाना जख्मी हो गयी. एक अन्य मारपीट की घटना में अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हडियाबाड़ा गांव में मारपीट में छोटू ऋषिदेव, रतन ऋषिदेव घायल होग गये. चिकित्सक के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सूचना थाना को भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >