ARARIA : आर्ट ऑफ लिविंग की सेवा के 45 वर्ष पूरे होने पर लगा विशाल शरबत वितरण शिविर

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सेवा के 45 वर्ष पूर्ण होने व संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित अंजनी नंदन ठाकुबाड़ी के समीप विशाल शरबत वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया.

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सेवा के 45 वर्ष पूर्ण होने व संस्था के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित अंजनी नंदन ठाकुबाड़ी के समीप विशाल शरबत वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, यात्रियों व श्रद्धालुओं के बीच शरबत वितरित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शरबत ग्रहण किया व संस्था के इस सेवा कार्य का सराहना की. इस मौके पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने कहा कि संस्था मानव सेवा, स्वास्थ्य, योग व आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है. सेवा शिविर के माध्यम से लोगों तक प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम में संस्था के कई सदस्य व स्थानीय गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से मधु भगत,सीता कछवाल, हेमंत कछवाल,रेणु वर्मा, मनोज कुमार जायसवाल,राज कुमार साह,बैजनाथ साह,सुरेश केसरी,ओमप्रकाश पोद्दार,विपिन जायसवाल,अमन भगत,धीरज कुमार,किशोर झा सहित अन्य सक्रिय रूप से शरबत वितरण कार्य मे लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >