ARARIA : चार बोतल विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हॉस्पिटल चौक के समीप एक युवक को चार बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हॉस्पिटल चौक के समीप एक युवक को चार बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक में मधुरा निवासी अभिनंदन कुमार बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, युवक लगातार नरपतगंज बाजार के अलग-अलग जगह पर लोगों को शराब की होम डिलीवरी करता था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही थी. इसी बीच युवक अभिनंदन कुमार हॉस्पिटल चौक के समीप पैदल ही अपने शरीर में बांधकर चार बोतल विदेशी शराब लेकर होम डिलीवरी करने के लिए जा रहा था कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक पर प्राथमिकी दर्ज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >