नौ को होगा मुख्य पार्षद का चुनाव

डीएम ने दी वार्ड पार्षदों के प्रस्तावित शपथ ग्रहण की जानकारी अपर समाहर्ता व एसडीओ बनाये गये निर्वाची पदाधिकारी चुनाव संबंधी जानकारी के लिए स्कूलों में होगा कार्यक्रम अररिया : नगर पालिका आम निर्वाचन समाप्त होने के बाद अब जिला प्रशासन ने नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण व मुख्य पार्षद व उप मुख्य […]

डीएम ने दी वार्ड पार्षदों के प्रस्तावित शपथ ग्रहण की जानकारी

अपर समाहर्ता व एसडीओ बनाये गये निर्वाची पदाधिकारी
चुनाव संबंधी जानकारी के लिए स्कूलों में होगा कार्यक्रम
अररिया : नगर पालिका आम निर्वाचन समाप्त होने के बाद अब जिला प्रशासन ने नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण व मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिले में तीनों नगर निकाय के लिए नौ जून को कार्यक्रम निर्धारित है. अररिया नगर परिषद के लिए समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभा भवन में व फारबिसगंज नप के लिए वहां के अनुमंडल कार्यालय में चुनाव व शपथ ग्रहण की व्यवस्था की गयी है.
गुरुवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए डीएम हिमांशु शर्मा ने बताया कि जोगबनी नगर पंचायत के लिए चुनावी प्रक्रिया का आयोजन फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में किया जायेगा. जोगबनी के लिए फारबिसगंज एसडीओ अनिल कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि अररिया नगर परिषद के लिए अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनोज कुमार झा व फारबिसगंज के लिए एडीएम आमोद कुमार शरण को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. प्रेस कांफ्रेंस में भारत निर्वाचन आयोग से मिले कुछ निर्देशों की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि स्कूली बच्चों के बीच निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए प्रश्नोत्तर कार्यक्रम होना है. प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के दो स्कूलों का चयन किया जायेगा. इंटर एक्टिव स्कूल इंगेजमेंट नाम से इस कार्यक्रम का आयोजन जुलाई में तय है.
केंद्रों पर मनाया जायेगा अभियान दिवस
एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चला कर छूटे हुए निर्वाचकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. इस दौरान 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं पर अधिक फोकस रहेगा. इस विशेष अभियान के एक मकसद जनसंख्या अनुपात, पुरुष-महिला अनुपात आदि में हुई कमियों का पता लगा कर उन में सुधार करना है. वहीं मृत निर्वाचकों का नाम भी मतदाता सूची से हटाने का काम होगा. जबकि अभियान की अवधि में आठ व 22 जुलाई को विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस मनाया जायेगा. मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे. ताकि आवश्यकतानुसार प्रपत्र छह व सात भरा जा सके. डीएम ने बताया कि एनइआरपी यानी राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली शुद्धिकरण का काम भी चल रहा है. निर्देशानुसार निर्वाचक सूची में मतदाताओं का गुणवत्तापूर्ण रंगीन फोटो लगाया जाना है. काम चल रहा है. पर अब भी 78 हजार से अधिक पुराने फोटो के बदलने का काम बाकी है. प्रेस कांफ्रेंस में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव व एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >