अररिया : एक बार फिर शहर में डिक्की तोड़वा गिरोह सक्रिय हो गया है. बुधवार को बाइक के डिक्की से 49 हजार रुपये उड़ा लिया. इस बाबत पीड़ित ने नगर थाना कांड संख्या 352/17 दर्ज कराया है. महलगांव के मो रहबर पिता फूल मोहम्मद ने केनरा बैंक से चेक के द्वारा 49 हजार रुपये निकाला. रुपये को डिक्की में रखकर बगल के एक दवाई दुकान में दवाई लेने गया.
इसी बीच अपराधियों ने डिक्की तोड़ कर राशि निकाल लिया. हालांकि इस घटना से पूर्व मो तहसीन का 16 हजार रुपये डिक्की से निकाल भागते डिक्की तोड़वा गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. पीड़ित के आवेदन पर थाना कांड संख्या 351/17 दर्ज किया गया. गिरफ्तार अपराधी राजकुमार यादव पिता
सुकदेव यादव उर्फ कैलू यादव जोराबगंज थाना कोढ़ा का था. दोनों ही मामलों में गिरफ्तार अपराधी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में अन्य साथियों का नाम बताया है. उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
