एक ही दरवाजे पर दो वार्ड पार्षद

अररिया : मंगलवार को आये अररिया नगर परिषद के चुनाव परिणाम का एक रोचक पहलू ये है कि मीर नगर मुहल्ले के एक ही दरवाजे के दो प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत लिया. निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है. दोनों की प्रत्याशियों की यह पहली जीत है.गौरतलब है कि […]

अररिया : मंगलवार को आये अररिया नगर परिषद के चुनाव परिणाम का एक रोचक पहलू ये है कि मीर नगर मुहल्ले के एक ही दरवाजे के दो प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों से चुनाव जीत लिया. निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है. दोनों की प्रत्याशियों की यह पहली जीत है.गौरतलब है कि अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 26 से चुनाव जीतने वाले नूर आलम टीपू व वार्ड संख्या 28 की विजय प्रत्याशी तबस्सुम आरा न केवल सगे रिश्तेदार हैं. बल्कि दोनों ही परिवारों का एक ही दरवाजा है. तबस्सुम आरा के पति मीर मंसूर आलम व नूर आलम के पिता स्वर्गीय मीर इसलाम सगे भाई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >