" छह करोड़ का हेरोइन जब्त, एक धराया

गिरफ्तार तस्कर नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत मायागंज का है निवासी एसएसबी ने की कार्रवाई, सोनामनी गोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कुर्साकांटा (अररिया) : एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा के सेनानायक अजय कुमार के निर्देश पर बथनाहा व सोनामनी गोदाम ओपी क्षेत्र के आमागाछी बीओपी के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी संयुक्त […]

गिरफ्तार तस्कर नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत मायागंज का है निवासी

एसएसबी ने की कार्रवाई, सोनामनी गोदाम थाने में प्राथमिकी दर्ज
कुर्साकांटा (अररिया) : एसएसबी 56वीं बटालियन बथनाहा के सेनानायक अजय कुमार के निर्देश पर बथनाहा व सोनामनी गोदाम ओपी क्षेत्र के आमागाछी बीओपी के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी संयुक्त कार्रवाई में बुधवार की देर रात पगडेरा चौक पर एक तस्कर को 900 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया. यह हेरोइन नेपाल से लाया जा रहा था. गिरफ्तार तस्कर लाल बहादुर सरदार पिता गोनर सरदार मायागंज वार्ड संख्या 09 मोरंग नेपाल का निवासी है.
इस मामले में एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा के सहायक कमांडेंट मनिंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रास्ते से भारी मात्रा में हेरोइन का खेप जा रहा है. इस सूचना पर उस रास्ते पर एसएसबी ने सख्त चौकसी कर रखी थी. उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर उक्त तस्कर को रोका गया और उसकी तलाशी ली गयी. उसके कमर में बंधे दो पैकेट टाइगर ब्रांड मेड इन चाइना 450 ग्राम का जो वजन में 900 ग्राम था को जब्त किया गया. जब्त हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपये आंका गया.
सहायक कमांडेंट मनिंद्र कुमार ने बताया कि जब्त हेरोइन की सूची बना कर गिरफ्तार तस्कर को सोनामनी गोदाम ओपी को सुपूर्द किया गया. इधर सोनामनी ओपी अध्यक्ष जीवेश कुमार ठाकुर ने बताया कि एसएसबी द्वारा की गयी कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि एसएसबी द्वारा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इस कार्रवाई में एसएसबी 56 वीं बटालियन बीओपी आमगाछी के एएसआई अंकित कुमार, नेकराम, हेड कांउस्टेबल उपेंद्र, बलविंद्र, जवान रमेश पाटिल, राकेश ओझा, बैद्यनाथ पाल, रवींद्र पांडेय, हेमंत कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >