हेडिंग : वज्रपात से वृद्धा की मौत

शनिवार की देर रात बारिश के दौरान आंगन में गेहूं समेटने के दौरान हादसा फोटो -3: मृतका के शव के पास विलाप करते परिजन. फारबिसगंज : शनिवार की रात तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से फारबिसगंज थाना क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के कटहारा वार्ड संख्या दस में 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत […]

शनिवार की देर रात बारिश के दौरान आंगन में गेहूं समेटने के दौरान हादसा

फोटो -3: मृतका के शव के पास विलाप करते परिजन.
फारबिसगंज : शनिवार की रात तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से फारबिसगंज थाना क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के कटहारा वार्ड संख्या दस में 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतका लखन देवी पति रामजी मंडल है. शनिवार कि देर रात लगभग एक बजे जब तेज बारिश होने लगी, तो महिला अपने आंगन में रखे गेहूं को समेट रही थी. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में वह आ गयी. जब तक घर के लोग महिला को उठा कर अस्पताल ले जाते,
तब तक महिला की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि परमानंद यादव सहित बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने मृतका के घर पहुंच कर पीड़ित परिजनों को संत्वना दी. सीओ विष्णुदेव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत वज्रपात से नहीं हुई है. शव को पोष्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि किन कारणों से मौत हुई है.
वज्रपात की दहशत से एक की मौत :
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में शनिवार की रात आये तेज आंधी पानी के दौरान ठनका गिरने की दहशत से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक पृथ्वी पासवान (50) है. शनिवार की रात वह घर में सोया हुआ था. इसी दौरान आयी तेज आंधी व पानी के साथ वज्रपात हुआ. इसके दहशत से उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हालांकि घटना का आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >