नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

सिमराहा : सिमराहा थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या सिमराहा हाट में शराब पीकर हो हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया. यह जानकारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब पीकर हाट पर हंगामा कर रहा है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते […]

सिमराहा : सिमराहा थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या सिमराहा हाट में शराब पीकर हो हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया. यह जानकारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब पीकर हाट पर हंगामा कर रहा है.

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर सिमराहा बजार वार्ड संख्या दो निवासी पप्पू कुमार साह को गिरफ्तार किया. उसका मेडिकल जांच फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में कराया गया. चिकित्सकों द्वारा शराब पीये होने की पुष्टि किये जाने के बाद उसके विरुद्ध कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >