अररिया : अररिया आरएस ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार की देर शाम देशी शराब के साथ शराब के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किया गया दिनेश हेम्ब्रम, पिता शिवलाल हेमब्रम सिमराहा थाना क्षेत्र के थरिया-बकिया का रहने वाला है. मिली जानकारी अनुसार आरएस ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना […]
अररिया : अररिया आरएस ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार की देर शाम देशी शराब के साथ शराब के अवैध कारोबारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किया गया दिनेश हेम्ब्रम, पिता शिवलाल हेमब्रम सिमराहा थाना क्षेत्र के थरिया-बकिया का रहने वाला है. मिली जानकारी अनुसार आरएस ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना थी कि एक व्यक्ति जो शराब का अवैध कारोबार करता है. किसी को होम डिलेवरी देने आ रहा है.
इसी क्रम में गिदरिया रेल गुमटी के करीब से रहिकपुर जाने वाली सड़क पर इस अवैध कारोबारी को पकड़ा गया. कांड दर्ज कर न्यायालय में सोमवार को उपस्थापित कराया गया. न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ओपी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि नगर निकाय के चुनाव को लेकर शराब के अवैध कारोबारियों पर विशेष निगाह रखी जा रही है. इसी क्रम में यह सफलता मिली. गिरफ्तारी के दौरान टाइगर मोबाइल जवान गौरी शंकर भी साथ था.
शराब के नशे में एक गिरफ्तार
नरपतगंज थाना पुलिस ने रविवार की शाम को चकरदाहा के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जिसे मेडिकल जांच के लिए पीएचसी नरपतगंज भेजा गया. जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की. गिरफ्तार पलासी वार्ड संख्या तीन निवासी काशीनाथ दास पिता कलानंद दास के विरुद्ध नरपतगंज थाना कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की.