अररिया : प्रधानमंत्री आवास योजना का संशोधित लक्ष्य जिला को उपलब्ध करा दिया गया है. इसके मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न कोटि के कुल 28 हजार 345 लाभुकों को इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे पहले विभाग द्वारा जिले का भौतिक लक्ष्य 21 हजार 195 निर्धारित किया गया था. इसमें संशोधन करते विभाग ने पूर्व निर्धारित भौतिक लक्ष्य में 5150 की बढ़ोतरी करते हुए नया लक्ष्य 28 हजार 345 निर्धारित किया है.
चालू वित्तीय वर्ष में 28 हजार 345 को मिलेगा आवास योजना का लाभ
अररिया : प्रधानमंत्री आवास योजना का संशोधित लक्ष्य जिला को उपलब्ध करा दिया गया है. इसके मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष के दौरान विभिन्न कोटि के कुल 28 हजार 345 लाभुकों को इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इससे पहले विभाग द्वारा जिले का भौतिक लक्ष्य 21 […]

रानीगंज में सबसे ज्यादा आवास निर्माण का लक्ष्य
विभागीय स्तर पर प्राप्त लक्ष्य को प्रखंड व पंचायत की जनसंख्या के आधार पर बांटा गया है. इसके मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष के दौरान रानीगंज प्रखंड को सबसे ज्यादा आवास निर्माण का लक्ष्य हासिल हुआ है.
जानकारी मुताबिक रानीगंज में छह हजार 292 योग्य परिवारों को आवास लाभ मुहैया कराया जायेगा. इसी तरह अररिया प्रखंड को चार हजार 326, फारबिसगंज प्रखंड को तीन हजार 992, जोकीहाट प्रखंड को तीन हजार 659, नरपतगंज को तीन हजार 284, भरगामा को दो हजार 431, पलासी को दो हजार 57 आवास निर्माण का लक्ष्य दिया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सबसे कम लक्ष्य कुर्साकांटा प्रखंड को प्राप्त है. कुर्साकांटा में 992 आवास निर्माण का लक्ष्य है. इसी तरह सिकटी को एक हजार 312 आवास निर्माण का लक्ष्य हासिल हुआ है.
पहले के भौतिक लक्ष्य में 5150 की बढ़ोतरी
जिले के 218 पंचायतों में 31 रहेंगे लाभ से वंचित
रानीगंज में छह हजार 292 परिवारों को मिलेगा आवास योजना का लाभ
218 में आवास योजना लाभ से 31 पंचायत रहेंगे वंचित
चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जिले के 31 पंचायत के लोग आवास योजना के लाभ से पूरी तरह वंचित रहेंगे. जोकीहाट प्रखंड ही एक ऐसा प्रखंड है. जहां के कुल 27 पंचायत के लोगों के बीच सामान्य रूप से लक्ष्य को बांटा जा सका है. इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड के कुछ एक पंचायतों को इस बार आवास योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. आवास साफ्ट के तकनीकी चूक को इसके पीछे की वजह बतायी जा रही है. जानकारी मुताबिक एक ही नाम के राजस्व ग्राम दो अलग-अलग पंचायत में मौजूद होने के कारण इनके लाभुकों को आपस में विलय कर दिया गया है. इसके छटनी में हो रही देरी के कारण फिलहाल ऐसे पंचायतों को आवास लाभ से वंचित होना पड़ रहा है.
फारबिसगंज के 32 में से आठ पंचायत लाभ से वंचित
आवास साफ्ट के तकनीकी चूक का सबसे बड़ा खामियाजा फारबिसगंज प्रखंड को उठाना पड़ रहा है. फारबिसगंज प्रखंड के 32 पंचायतों में आठ पंचायत इस बार आवास योजना के लाभ से वंचित रहेंगे. इसके अलावा इसी खामी के कारण अररिया प्रखंड के सात पंचायत, भरगामा के पांच, कुर्साकांटा के एक, नरपतगंज के पांच, रानीगंज व सिकटी के दो व पलासी प्रखंड के एक पंचायत के लोगों को भी इस बार आवास योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है.