वादी की जान खतरे में पुलिस ने लिया सुरक्षा में

मामला देवरिया के बाड़ीघाट टोला की अररिया : सगी बहन की पीट-पीट कर हत्या के मामले में चश्मदीद व दर्ज कांड की सूचिका की जान पर खतरा मंडराने लगा है. नामजद अभियुक्तों द्वारा सोमवार की देर शाम उसे धमकी दी जा रही थी. इसी बीच किसी ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस […]

मामला देवरिया के बाड़ीघाट टोला की

अररिया : सगी बहन की पीट-पीट कर हत्या के मामले में चश्मदीद व दर्ज कांड की सूचिका की जान पर खतरा मंडराने लगा है. नामजद अभियुक्तों द्वारा सोमवार की देर शाम उसे धमकी दी जा रही थी. इसी बीच किसी ने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने त्वरित तौर पर कार्रवाई करते हुए भयभीत चश्मदीद गवाह व कांड की वादी गुलशन को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है.
जानकारी अनुसार नगर थाना क्षेत्र के देवरिया बाड़ीघाट टोला की शरीफा खातून को भाइयों ने शनिवार की देर रात सगी बहन शरीफा खातून की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. वह विधवा होने के बाद शादी करना चाहती थी. उसकी जमीन जायदाद हड़पने को ले भाइयों ने शादी नहीं करने का दबाव बना रखा था. नहीं मानने पर नामजदों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >