जुटे कई जिलों के मजदूर
जन-जागरण शक्ति संगठन की नई कमेटी का हुआ चुनाव
अररिया : मजदूर दिवस के मौके पर सोमवार को अररिया आरएस स्थित एमजीएम उच्च विद्यालय परिसर में मजदूर मेला का आयोजन किया गया. मेला में अररिया, कटिहार, सहरसा, वैशाली, पूर्णिया के हजारों मजदूर-किसानों ने भाग लिया. मजदूर मेला में मजदूरों के चेहरे पर खुशी का माहौल था. सस्ती कीमत पर किताब और औजार भी मिल रहे थे. तो कपड़ा, खिलौना, गहना, चाय-नाश्ता का स्टॉल भी लगा था. मुंबई से आये सांस्कृतिक टीम टालगार,
सीवान से परिवर्तन तो मधेपुरा से आयी टीम के कलाकारों ने गीत के माध्यम से समा बांध दिया. धर्म व जाति से ऊपर उठने की बात की गयी. इस मौके पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाये गये थे. स्वास्थ्य शिविर में डॉ आनंद कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ अशीम, प्रकाश, डॉ मिथिलेश कुमार ने कई मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की.
इस मौके पर एक पोस्टर भी जारी किया गया. इसका अनावरण डॉ अभय कुमार ने किया. जिस पर हम लोग हैं ऐसे दिवाने, दुनिया को बदल कर रख देंगे, गीत गाया जा रहा था. मौके पर जन जागरण शक्ति संगठन के महासचिव रंजीत पासवान ने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव कामायनी स्वामी ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद आम सभा का आयोजन किया गया. इसमें जन-जागरण शक्ति संगठन की नयी संचालन समिति कर गठन किया गया.
इसमें अध्यक्ष दीप नारायण पासवान, महासचिव रंजीत पासवान, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सचिव शिवनारायण आशिष रंजन, संयुक्त सचिव फूल कुमारी, आशा देवी, जितेंद्र पासवान, मो अयूब, अजय सहनी, रीना देवी व कोषाध्यक्ष के लिए ब्रह्मानंद ऋषिदेव को दायित्व सौंपा गया.
